बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना क्षेत्र में मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की चिंताएं गहरा गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना क्षेत्र में मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की चिंताएं गहरा गई हैं। क्षेत्र में इन दिनों लाही (सरसों) की फसल की कटाई का पीक सीजन चल रहा है, लेकिन आसमान में उमड़ते बादलों और बारिश की आशंका ने किसानों को खेतों में दिन-रात एक करने पर मजबूर कर दिया है।
रविवार सुबह से ही ग्रामीण किसान भारी संख्या में अपने खेतों में पहुँचकर लाही की कटाई और उसे सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में जुटे दिखे। किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो कटी हुई और तैयार खड़ी लाही की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर खेतों में गेहूं की फसल भी पककर तैयार है, जिस पर मौसम की मार पड़ने का खतरा मंडरा रहा है।
क्षेत्र के किसान मनीष कुमार, मेक सिंह, किशन भगवान,देवी और वाहिद अली खान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि फसल को बचाने के लिए वे समय से पहले कटाई करने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से भी मांग की है कि यदि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है, तो उसका उचित आकलन कराकर राहत दी जाए। फिलहाल, मखैना क्षेत्र का अन्नदाता अपनी साल भर की मेहनत को बचाने के लिए कुदरत और समय से होड़ लगा रहा है।
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 14 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/S5OBzOgmgu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026


















