बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना क्षेत्र के विकास को आज एक नई गति मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना क्षेत्र के विकास को आज एक नई गति मिली है। मखैना नहर से लेकर हीरापुर तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। विशेष बात यह है कि इस नवनिर्मित मार्ग का नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बाबूजी कल्याण सिंह राजमार्ग’ रखा गया है।
सड़क को सुगम बनाने के लिए मार्ग के दोनों ओर लगभग 5-5 फीट तक चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी। अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृत योजना के अनुसार कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं, ठेकेदार संजीव कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
इस सड़क के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों, जिनमें विरपाल सिंह बाबा, रमेश मिस्त्री और गजराज सिंह शामिल रहे, ने खुशी जताते हुए कहा कि इस राजमार्ग से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और विकास को नई दिशा मिलेगी। मौके पर योगेश कुमार, धर्मेंद्र और मनीष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 14 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/S5OBzOgmgu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026


















