सावधान: राजघाट-बबराला रेलवे फाटक आज रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्ट

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के राजघाट-बबराला मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे समपार संख्या-60/ए पर मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य के चलते आज, 15 मार्च को सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के राजघाट-बबराला मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे समपार संख्या-60/ए पर मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य के चलते आज, 15 मार्च को सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर रेलवे द्वारा यह कार्य सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विपिन राज ने इस संबंध में जिलाधिकारी बुलंदशहर को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित किया है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे इस आवश्यक कार्य के दौरान कानून व्यवस्था और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया है।

प्रशासन द्वारा यातायात को समपार संख्या-61/बी (कर्णवास रोड) की ओर मोड़ा गया है, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में अधिक परेशानी न हो। रेलवे अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इस डायवर्जन के बारे में सूचित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.