बुलंदशहर: खेत में मिला महिला का सिर कटा शव, बाजू पर लिखा ‘बबली’ देख पहचान में जुटी पुलिस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र अंतर्गत गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का रक्तरंजित धड़ बरामद हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र अंतर्गत गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का रक्तरंजित धड़ बरामद हुआ। धारदार हथियार से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुँची और सिर की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला की बाजू पर ‘बबली’ लिखा मिला है। लिखावट के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि मृतका किसी अन्य राज्य की हो सकती है। रजवाहे की कच्ची पटरी के पास खेत में मिले इस शव को लेकर पुलिस का यह भी अनुमान है कि जंगली जानवरों ने भी शव के साथ छेड़छाड़ की है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों में भी मृतका की पहचान के लिए संपर्क कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.