लक्ष्मीपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 251 जोड़ों ने शुरू की नई पारी, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

लक्ष्मीपुर/महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में फरेंदा और नौतनवा तहसील के 251 जोड़े पूरी धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना गरीब माता-पिता के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब माता-पिता के कंधों का बोझ कम कर रही है। यह एक पुनीत कार्य है जो निरंतर जारी है, जिससे परिवारों को सम्मानजनक विवाह संपन्न कराने में बड़ी मदद मिल रही है।

280 पंजीकरणों में से 251 का हुआ विवाह

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, इस सामूहिक विवाह हेतु कुल 280 पंजीकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से पात्रता जांच के उपरांत 251 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

विवाह संपन्न होने के उपरांत मंच पर उपस्थित एडीएम प्रशांत कुमार, बीडीओ मृत्युंजय यादव और अमित कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार और विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। सभी अतिथियों ने जोड़ों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति

इस अवसर पर नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, राहुल शर्मा जिला पंचायत ,राकेश पांडेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, राजेश यादव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक और सचिव प्रमोद कुमार यादव सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.