बुलंदशहर: पुलिस भर्ती परीक्षा का आगाज़, DM और SSP ने केंद्रों पर डाला डेरा, बायोमेट्रिक जांच और CCTV की हुई सघन निगरानी

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आज से बुलंदशहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आज से बुलंदशहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के आला अधिकारी खुद मैदान में उतरे हैं।

शनिवार सुबह प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज और एफबीएम कन्या इंटर कॉलेज पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कड़ी जांच के बाद प्रवेश

केंद्रों पर सुबह 08 बजे से ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया।

CCTV से निगरानी

जिलाधिकारी और एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि सभी कैमरे क्रियाशील रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि हर गतिविधि की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाए ताकि परीक्षा पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्वक और नकल विहीन संपन्न कराया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित निर्णय लिए जा सकें।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.