पिलखना: ड्रोन की निगरानी में अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बुलंदशहर

पिलखना जनपद बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलखना में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पिलखना जनपद बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलखना में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। रमजान के इस अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

ड्रोन कैमरे से रखी गई चप्पे-चप्पे पर नजर

संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन इस बार तकनीकी रूप से बेहद मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे का सहारा लिया, जिससे पूरे गांव और मस्जिद के आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस की इस सतर्कता से नमाजियों के बीच सुरक्षा का भाव दिखा।

प्रशासनिक मुस्तैदी

नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य और राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए यह सुनिश्चित किया कि नमाज सकुशल और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो।

सौहार्द का संदेश

नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आए लोगों ने एक-दूसरे को अंतिम जुमे की मुबारकबाद दी। बुजुर्गों और युवाओं ने देश की खुशहाली और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासियों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

 


Voice Of News 24