डुमरियागंज: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब,अब ईद की तैयारियां तेज

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में माह-ए-रमजान के आखिरी आज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में माह-ए-रमजान के आखिरी आज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की। यह ईद-उल-फितर के चांद से पहले का आखिरी जुमा होने के कारण इसका विशेष महत्व रहा। क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत में सिर झुकाया।

डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में नमाज के दौरान खास रूहानी माहौल दिखा। हल्लौर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। उन्होंने अपने संबोधन में रमजान के पवित्र महीने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नेक राह पर चलने की अपील की।

अलविदा की नमाज संपन्न होने के साथ ही अब ईद की खुशियां दस्तक देने लगी हैं। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार और कचहरी बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग ईद के लिए नए कपड़े, जूते-चप्पल और टोपी की खरीदारी कर रहे हैं।

ईद के त्यौहार पर घरों में बनने वाली खास डिश ‘सिवइयों’ और मेवों की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है। लोग बड़े उत्साह के साथ त्यौहार की तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से भी नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.