औरैया
औरैया जनपद के माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को अजीतमल क्षेत्र में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को अजीतमल क्षेत्र में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस पवित्र अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजी उमड़े और देश में खुशहाली, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
शुक्रवार को बाबरपुर, अजीतमल, अनंतराम की नूरानी जामा मस्जिद और सोनासी की मोहम्मदी मस्जिद में नमाज के निर्धारित समय से पहले ही अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया था। नमाज से पहले हाजी मौलाना अब्दुल करीम और हाफिज इमरान ने रमजान और इबादत की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि रमजान का यह आखिरी जुमा अल्लाह की रहमतों का खास दिन है, जिसमें नेक कार्यों और तौबा का विशेष महत्व है।
अमन और भाईचारे के लिए उठे हाथ
नमाज के बाद मस्जिदों में भावुक दृश्य देखने को मिले, जहाँ लोगों ने हाथ फैलाकर अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क की तरक्की, बीमारियों से मुक्ति व आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी (CO) मनोज गंगवार ने पुलिस बल के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का भ्रमण किया। वहीं, कोतवाली निरीक्षक ललितेश कुमार त्रिपाठी ने मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। कड़ी निगरानी के बीच नमाज शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026






















