औरैया: बेला पुलिस को बड़ी सफलता, खूनी संघर्ष के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा बरामद

औरैया

औरैया जनपद औरैया के थाना बेला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम महू में हुई हिंसक घटना के तीन मुख्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद औरैया के थाना बेला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम महू में हुई हिंसक घटना के तीन मुख्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महू निवासी धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमा संख्या 40/26 में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार सुबह करीब 08:05 बजे, उपनिरीक्षक ब्रजभूषण तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नीमहार मोड़ के पास जंगल से घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों—सम्राट 32, ब्रह्मदेव उर्फ नन्हे 53)और शैलेंद्र सिंह उर्फ सरमन 36)को दबोच लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त सम्राट की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा (12 बोर) और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है, जिसके चलते मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, हेड कांस्टेबल वेदपाल सिंह और कांस्टेबल संदीप राजभर शामिल रहे। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.