झांसी: लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़े ने जारी किया वीडियो, पुलिस से मांगी सुरक्षा की गुहार

झांसी

झांसी जनपद के प्रेम विवाह के बाद एक दंपत्ति द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। ककरवई थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित और रचना यादव ने प्रेम विवाह करने के बाद अब अपनी जान को खतरा बताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झांसी जनपद के प्रेम विवाह के बाद एक दंपत्ति द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। ककरवई थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित और रचना यादव ने प्रेम विवाह करने के बाद अब अपनी जान को खतरा बताया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस नवविवाहित जोड़े ने पुलिस प्रशासन से मदद की अपील की है।

वीडियो में रचना यादव ने स्पष्ट किया है कि उसने अपनी मर्जी से अंकित के साथ शादी की है और वे दोनों एक साथ खुश हैं। हालांकि, उन्हें डर है कि उनके परिजन या कुछ असामाजिक तत्व उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। युवती ने वीडियो के माध्यम से उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन्हें और उनके पति के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे शांतिपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। ककरवई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और नियमानुसार दंपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.