बस्ती में सनसनी: बोर्ड परीक्षा दे रही छात्रा की घर में घुसकर हत्या, रो रो कर माँ ने सुनाई आपबीती

बस्ती

बस्ती जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में अंधी सनक के चलते 12वीं की छात्रा की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में अंधी सनक के चलते 12वीं की छात्रा की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सोते समय छात्रा के सिर और सीने में दो गोलियां उतार दीं।

मृतका की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है जो इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दे रही थी। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब अनुष्का अपने भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी।

गांव का ही रहने वाला आरोपी मंदीप दबे पांव घर में घुसा और गहरी नींद में सो रही अनुष्का पर सीधा वार किया। पहली गोली सिर में और दूसरी सीने में लगने से मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

गोली की आवाज सुनकर जब बगल में सो रहा भाई और बाहर सो रही मां जागी, तो आरोपी ने मां की मच्छरदानी हटाकर उन पर भी असलहा तान दिया। उसने फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि गोली मिस हो गई और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को झांसे में लेकर कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। जब अनुष्का ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी ने 18 दिसंबर 2025 को उसके अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।

इस मामले में परिजनों ने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मंदीप पर IT एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के डर से फरार चल रहा मंदीप अचानक गांव लौटा और इस खूनी खेल को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स, सीओ कलवारी और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.