हापुड़: परीक्षा देने गई 8वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए परीक्षा देने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने छात्रा की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परिजनों की आशंका है कि छात्रा के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलखुआ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में जुट गई हैं और स्कूल के रास्ते में लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24