नरौरा: इंटर क्रू क्रिकेट प्रतियोगिता में ‘डी क्रू’ बना चैंपियन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा परमाणु बिजली घर की आवासीय कॉलोनी में आयोजित इंटर क्रू टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा परमाणु बिजली घर की आवासीय कॉलोनी में आयोजित इंटर क्रू टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में डी क्रू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी क्रू को 16 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की।

बी क्रू के कप्तान पवन गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। डी क्रू ने कप्तान गौरव गोयल के नेतृत्व में सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बी क्रू की टीम 104 रनों पर ही सिमट गई।

प्रमुख उपलब्धियां
मैन ऑफ द मैच: अमित आनंद (27 रन और 3 विकेट)

मैन ऑफ द टूर्नामेंट: सचिन सचान

बेस्ट फील्डर: वीरेंद्र गुर्जर (2 शानदार कैच)

मैच का शुभारंभ स्टेशन डायरेक्टर संजय कावरे ने पहली गेंद खेलकर किया। इस अवसर पर मुख्य अधीक्षक हरि शंकर सिंह, अनिल अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एईसीएस के नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रिजवान अंसारी ने किया।

 

Voice Of News 24