औरैया
औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से दर्ज करते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
विशेष बात यह रही कि एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को बिना किसी देरी के सुना जाए और उसका उचित समाधान निकाला जाए।
एसपी अभिषेक भारती ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं को हल करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में न्याय की उम्मीद जगी है।
महराजगंज: निकाह की ज़िद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 27, 2026





















