जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: यादव महासभा सम्भल का जत्था कल जाएगा दिल्ली

सम्भल

सम्भल जनपद के यादव महासभा सम्भल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सम्भल जनपद के यादव महासभा सम्भल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल कल, 27 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले विशाल प्रदर्शन में शामिल होगा।

बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट नरेशपाल सिंह यादव ने की और संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री (राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद) ब्रजेश यादव ने किया। बैठक के दौरान बताया गया कि विश्व यादव परिषद के इस प्रदर्शन के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मिलने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। यदि समय अनुकूल रहा, तो महासभा का मंडल राष्ट्रपति जी से मुलाकात कर अपनी मांगें साझा करेगा।

इस अवसर पर एडवोकेट रामरहीस यादव, एडवोकेट सुरेंद्रपाल सिंह, अरविंद यादव, महिपाल सिंह, एस.वी. दीवाना और रामकिशोर यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकजुटता और प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News24