जौनपुर: अखिलेश के सवाल पर चुप्पी साध गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, शीशा बंद कर निकले

जौनपुर

जौनपुर जनपद के विश्वविख्यात संत और रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु रामभद्राचार्य गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विश्वविख्यात संत और रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु रामभद्राचार्य गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे। अपनी जन्मभूमि आगमन पर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध मां शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके आने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दर्शन के बाद जब वे अपने वाहन की ओर बढ़े, तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही जगद्गुरु ने कोई भी प्रतिक्रिया देने के बजाय तत्काल अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और वहां से रवाना हो गए। इस वाकये को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा रही।

निजी कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत के बीच उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहाँ आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। उनके प्रवास के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अखिलेश के सवाल पर चुप्पी साध गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, शीशा बंद कर निकले
जौनपुर। विश्वविख्यात संत और रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु रामभद्राचार्य गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे। अपनी जन्मभूमि आगमन पर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध मां शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके आने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दर्शन के बाद जब वे अपने वाहन की ओर बढ़े, तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही जगद्गुरु ने कोई भी प्रतिक्रिया देने के बजाय तत्काल अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और वहां से रवाना हो गए। इस वाकये को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा रही।

निजी कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत के बीच उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहाँ आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। उनके प्रवास के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.