डुमरियागंज: 4 मार्च को मनेगी भव्य ‘राम-राम भगवा होली’, निकलेगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत के शाहपुर स्थित हिंदू भवन में ‘धर्म रक्षा मंच’ द्वारा आयोजित बैठक में आगामी 4 मार्च को होने वाली ‘राम-राम भगवा होली’ और भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत के शाहपुर स्थित हिंदू भवन में ‘धर्म रक्षा मंच’ द्वारा आयोजित बैठक में आगामी 4 मार्च को होने वाली ‘राम-राम भगवा होली’ और भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे बैदौला चौराहे पर भगवान नरसिंह जी की आरती के साथ होगा।

यह शोभायात्रा बैदौला चौराहे से शुरू होकर मंदिर चौराहा होते हुए तेलियाना मोहल्ला (खीरा मंडी) पर संपन्न होगी। इस दौरान भजन-कीर्तन, जयघोष और पारंपरिक रंगों के साथ भगवा होली का उत्सव मनाया जाएगा। पूर्व विधायक ने इसे सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

आयोजन को सुचारु बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस अवसर पर लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, अमरेंद्र त्रिपाठी और संतोष पासवान सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.