औरैया
औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान छविराम सिंह (40) और हरनाम सिंह उर्फ छविनाथ सिंह (35) के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त रघुवीर सिंह के पुत्र हैं और नगला सिमार, थाना अजीतमल के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 192/16, धारा 504/506 भादवि (गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी) से संबंधित मामले में वांछित थे। लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















