वाराणसी
वाराणसी जनपद की साइबर शाखा ‘प्रतिबिम्ब सेल’ ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की चपत लगाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी जनपद की साइबर शाखा ‘प्रतिबिम्ब सेल’ ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की चपत लगाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 24 फरवरी 2026 को छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो बैंक अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
ऐसे बिछाते थे ठगी का जाल
यह गिरोह सोशल मीडिया पर ‘क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने’ के लुभावने विज्ञापन डालता था। झांसे में आए पीड़ितों को एक फर्जी APK फाइल (ऐप) इंस्टॉल कराई जाती थी। ऐप डाउनलोड होते ही पीड़ित के फोन के SMS और OTP का एक्सेस ठगों के पास पहुँच जाता था, जिसके बाद वे चंद मिनटों में खाता साफ कर देते थे।
बरामदगी और आरोपी
प्रभारी निरीक्षक उदय वीर सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को दबोचा:
अनीश वर्मा (बलिया, यूपी)
पुरुषोत्तम कुमार और टुकटुक कुमार पंडित (देवघर, झारखंड)
बरामद सामान: 10 स्मार्टफोन, 9 सिम कार्ड और 200 से अधिक फर्जी APK फाइलें।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026













