बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नई दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कथित नग्न प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बुलंदशहर के राज बाबू पार्क (काले आम चौराहा) पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नई दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कथित नग्न प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बुलंदशहर के राज बाबू पार्क (काले आम चौराहा) पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में जुटी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का कांग्रेस का यह कृत्य देश की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की। मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारतीय समाज की भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में स्वदेश चौधरी, कुसुम गौतम, बबीता सिंह और पूनम चौधरी सहित कई जिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया।
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026























