आगामी त्योहारों को लेकर उसका बाजार थाने में ग्राम प्रहरियों की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन में आज थाना उसका बाजार परिसर में ग्राम प्रहरियों की एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने की। बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों को सतर्क रहने और गांव की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने शासन, उच्चाधिकारियों और माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें।

 

 

Voice Of News24