बुलंदशहर: ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का सख्त रुख, नियमों के उल्लंघन पर वाहन होंगे सीज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कड़ी कार्रवाई और जागरूकता

अभियान के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कई वाहनों के चालान काटे गए और कुछ को मौके पर ही सीज कर दिया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियम केवल दंड देने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ड्राइविंग के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

हादसों पर लगाम लगाने की कवायद

ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग को हादसों का प्रमुख कारण बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है। पुलिस का यह चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

Voice Of News24