डिबाई: कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं से ‘बब्बर शेर’ की तरह लड़ने का आह्वान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का रविवार को दिल्ली से बदायूं जाते समय भीमपुर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का रविवार को दिल्ली से बदायूं जाते समय भीमपुर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं और बुके भेंट किए।

केंद्र सरकार पर तीखा हमला

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अविनाश पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बनने का संदेश देते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें बूथ स्तर पर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।

बूथ स्तर पर मजबूती की अपील

स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और वरिष्ठ नेता संजय शर्मा ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने डिबाई विधानसभा को जिले में अग्रणी बनाने और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सिराज अहमद, विपुल कौशिक, पूर्व जिला सचिव रविंद्र लोधी, अनवर चौहान, पीसीसी सदस्य मोइन खान, लक्ष्मी नारायण शर्मा, और यूथ विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुशवाहा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24