महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथनियां पूरब टोला में रविवार को मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज एक तख्ते को लेकर हुए झगड़े में देवर ने अपनी भाभी को आग के हवाले करने का प्रयास किया, जिसमें महिला झुलस गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथनियां पूरब टोला में रविवार को मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज एक तख्ते को लेकर हुए झगड़े में देवर ने अपनी भाभी को आग के हवाले करने का प्रयास किया, जिसमें महिला झुलस गई।
“रिश्तों की डोर को गुस्से ने यूँ जला डाला, कि अपनों ने ही अपनों को आग में झोंक डाला।”
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय सुनीता पत्नी वीरेंद्र और उनके देवर सोनू (26) के बीच घर के एक तख्ते को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि तख्ता न देने से आक्रोशित होकर सोनू ने तख्ते में आग लगा दी। आग की लपटों ने देखते ही देखते सुनीता को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनके पैर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी देवर सोनू को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह तख्ता ही सामने आई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026























