बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न तहसीलों में छापेमारी कर खोया, सरसों तेल और पास्ता के नमूने लिए।

सबसे बड़ी कार्रवाई श्री गंगा इंडस्ट्रीज में हुई, जहाँ अगस्त 2025 की अग्रिम पैकिंग तिथि अंकित वाले सरसों तेल के 194 टिन मिले। विभाग ने करीब 6 लाख रुपये की कीमत का यह संदिग्ध स्टॉक तुरंत सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त, खानपुर में अमित सैनी की डेयरी से खोया और सिकंदराबाद की ‘कियारा एडीबल्स’ से पास्ता के नमूने भरे गए।

विनीत कुमार ने बताया कि कुल आठ नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.