विजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र में खुशी की लहर, युद्ध स्तर पर जारी है निर्माण कार्य

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अकराबाद सासनी क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है। अलीगढ़ जनपद के अकराबाद-सासनी वाया विजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य विधिवत शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अकराबाद सासनी क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है। अलीगढ़ जनपद के अकराबाद-सासनी वाया विजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य विधिवत शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर की अतिरिक्त चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जिससे भविष्य में यातायात सुगम होगा और जाम व हादसों से बड़ी राहत मिलेगी।

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य ‘युद्ध स्तर’ पर कराया जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद आधुनिक सड़क की सौगात मिलने से ग्रामीणों और राहगीरों में भारी उत्साह है। निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए ठेकेदार प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सड़क को अधिक मजबूती देने के लिए जल्द ही एक और लेयर चढ़ाई जाएगी, जिससे मार्ग लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के विकास को नई गति मिलेगी। शासन-प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय जनता मुक्त कंठ से सराहना कर रही है।

 

Voice Of News24