औरैया: अमृत सरोवर में भ्रष्टाचार का आरोप, भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अमृत सरोवर’ योजना में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। विकासखंड बिधूना की बराहार पंचायत में बने अमृत सरोवर की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भारत) ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अमृत सरोवर’ योजना में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। विकासखंड बिधूना की बराहार पंचायत में बने अमृत सरोवर की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भारत) ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी औरैया का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उनका आरोप है कि यह तालाब पहले से ही अस्तित्व में था, लेकिन कागजों में खानापूर्ति कर लाखों रुपये के सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया है। उन्होंने इसे भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को पलीता लगाने जैसा बताया।

भाकियू उपाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी स्वयं मौके पर आकर जांच करें। यदि जल्द ही उचित कार्रवाई और तालाब का जीर्णोद्धार नहीं हुआ, तो संगठन ककोर मुख्यालय (DM ऑफिस) पर विशाल धरना देने के लिए बाध्य होगा। ग्रामीणों में भी प्रशासन की इस “खानापूर्ति” को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

 

Voice Of News24