बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद मेरठ में माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद मेरठ में माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में मेरठ ड्यूटी के लिए जाने वाले पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वीवीआईपी सुरक्षा के कड़े मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वायरलेस सेट और संचार माध्यमों को निरंतर सक्रिय रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके पश्चात, भारी पुलिस बल को आवश्यक उपकरणों और वाहनों के साथ सकुशल मेरठ के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार एवं सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026





















