महराजगंज
महराजगंज जनपद में अवैध व्यापार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘ऑपरेशन कारोबार’ शुरू किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध व्यापार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘ऑपरेशन कारोबार’ शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में सोनौली सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई, जिसमें 10 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु
सघन जांच: भारी पुलिस बल ने सोनौली कस्बे के गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस व दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
सख्त संदेश: अनियमितताएं मिलने पर 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि मामूली खामियों वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है।

उद्देश्य: सीमावर्ती इलाकों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और तस्करी व अवैध भंडारण जैसी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करना।

क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी गौरव यादव सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026




















