हमीरपुर: टोला खंगारन में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, पोकलैंड और ट्रक सीज

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने टोला खंगारन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ निजी भूमि की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हमीरपुर जनपद के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने टोला खंगारन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ निजी भूमि की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रशासनिक अमले ने एक पोकलैंड मशीन और दो ट्रकों को सीज कर दिया है।

इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे महोबा निवासी सोनी का नाम सामने आ रहा है, जिस पर अवैध खनन कराने का मुख्य आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जो खनन माफियाओं को अधिकारियों की लोकेशन देने का काम (मुखबिरी) कर रहे थे। प्रशासन की इस अचानक छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Voice Of News24