बुलंदशहर: 22 फरवरी को आयोजित होगा विशाल ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को एक विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को एक विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 9:00 बजे से आई.पी. कॉलेज कैंपस-2, बुलंदशहर में संपन्न होगा।

अस्पताल में दी गई जानकारी

शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु बुलंदशहर से आए कर्मचारी ऋषिपाल सिंह और पंकज कुमार ने डिबाई स्थित 100 शय्या अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को इस आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

इन विभागों की योजनाओं का मिलेगा लाभ
शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी:

मुख्य विभाग: राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, और कृषि विभाग।

विकास एवं कल्याण: पंचायती राज, समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, युवा कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग।

अन्य सेवाएँ: श्रम विभाग, बैंक सहायता, विद्युत वितरण, परिवहन, कौशल विकास, वन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग।

अपील

विनेश कुमार शर्मा और अन्य अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ। यह अवसर उन लोगों के लिए

 

 

Voice Of News24