बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी क्षेत्र के गांव छपरावत में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का मामला गरमाता जा रहा है। स्थानीय किसान चंद्रबोश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर पुलिस और खनन माफिया की कथित सांठगांठ की शिकायत की है।

किसान का आरोप है कि गांव में प्रतिदिन लगभग 500 डम्पर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जेसीबी और ट्रैक्टरों के बेरोकटोक इस्तेमाल से खेतों में गहरे कटाव हो रहे हैं, जिससे जलभराव और फसलों की बर्बादी का संकट खड़ा हो गया है। चंद्रबोश ने हरचना निवासी एक युवक पर मुख्य आरोपी होने का दावा किया है।
हैरानी की बात यह है कि पूर्व में की गई शिकायतों पर स्थानीय अधिकारियों ने खनन से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि, अब मामला एसएसपी के पास पहुँचने के बाद प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026