बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बदायूं निवासी बुजुर्ग की मौत, चार की हालत नाजुक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चांदोक-दौराहा मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बदायूं जा रही एक टोयोटा रूमियन कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चांदोक-दौराहा मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बदायूं जा रही एक टोयोटा रूमियन कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

हादसा सुबह उस समय हुआ जब कार सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। चांदोक दौराहा के समीप पेट्रोल पंप के सामने अचानक कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

मृतक व घायलों की पहचान

हादसे में बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र (ग्राम मड़ई) निवासी सेवाराम (55) की जान चली गई। वहीं, कार चालक भूदेव, मृतक का पुत्र नीरज और कादर चौक निवासी गीता व गगन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News24