बलिया: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

बलिया

बलिया जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Voice Of News24