बुलंदशहर: राजवाह में पानी न आने से गेहूं की फसल पर संकट, आक्रोशित किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के सामने सिंचाई का गहरा संकट खड़ा हो गया है। राजवाह में पानी उपलब्ध न होने के कारण गेहूं की हजारों बीघा फसल सूखने की कगार पर पहुँच गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के सामने सिंचाई का गहरा संकट खड़ा हो गया है। राजवाह में पानी उपलब्ध न होने के कारण गेहूं की हजारों बीघा फसल सूखने की कगार पर पहुँच गई है। यह समय गेहूं की फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन खेतों में पानी न पहुँचने से फसलें मुरझाने लगी हैं।

सफाई हुई पर पानी नहीं आया

पीड़ित किसानों ने बताया कि विभाग द्वारा राजवाह की सफाई का कार्य समय पर पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। सिंचाई न होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। किसान आकाश, रमेश, संजय और चेतराम सहित दर्जनों किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विभाग का आश्वासन

दूसरी ओर, सिंचाई विभाग के मेट इशरत अली ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि विभाग स्थिति से अवगत है और जल्द ही राजवाह में पानी छोड़ दिया जाएगा। अब देखना यह है कि विभाग का यह आश्वासन कब तक धरातल पर उतरता है और किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच पाती हैं या नहीं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.