सिकंदराबाद: मदरसा दारुल उलूम सिद्दीक-ए-अकबर में वार्षिक परीक्षा संपन्न, छात्रों ने दिखाया हुनर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला गोरखी स्थित मदरसा दारुल उलूम सिद्दीक-ए-अकबर में रविवार को वार्षिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक समापन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला गोरखी स्थित मदरसा दारुल उलूम सिद्दीक-ए-अकबर में रविवार को वार्षिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक समापन हो गया। मोहतमिम मुफ्ती अमजद कासमी की देखरेख में आयोजित इन परीक्षाओं में छात्रों ने दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

परीक्षाओं के दौरान छात्रों का मूल्यांकन अरबी, फारसी और दर्जा-ए-हिफ्ज के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और गणित जैसे विषयों में किया गया। इस शैक्षिक आयोजन में शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक स्वरूप का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुफ्ती मौ. मुमताज, मास्टर मकसूद जालिब और कारी शौकीन सहित अनुभवी शिक्षकों का पैनल मौजूद रहा।

परीक्षा समापन पर परीक्षकों ने छात्रों के आत्मविश्वास और शैक्षणिक प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस अवसर पर मदरसा इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.