सिद्धार्थनगर: नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) की 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप, 160 नशीले कैप्सूल, एक पल्सर बाइक और भारतीय-नेपाली मुद्रा सहित कुल 18,305 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस टीम भरमी-पननी मार्ग पर सड्डा मोड़ के पास संदिग्धों की निगरानी कर रही थी, तभी बाइक सवार इमरान और सुहैल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद नशीली दवाएं विजयशेखर यादव ने उपलब्ध कराई थीं, जिन्हें नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजयशेखर को भी गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने तस्करी रोकने के लिए गश्त और बढ़ा दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.