सिद्धार्थनगर: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी हजारों की भीड़, सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के करौंदा मसिना में रविवार को एक भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के करौंदा मसिना में रविवार को एक भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एम्स, मेदांता और पीजीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हजारों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और ऐसे बड़े स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने सिद्धार्थनगर को एक आकांक्षी जनपद बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श आसानी से मिल पाता है। शिविर में हृदय, हड्डी, चर्म और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. जनार्दन, लाल जी त्रिपाठी और रमेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.