नेपाल चुनाव और महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB का संयुक्त गश्ती अभियान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों और महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों और महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। असामाजिक तत्वों की आवाजाही और तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनुवा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त रूप से पगडंडी मार्गों और मुख्य सीमा पर सघन गश्त अभियान चलाया।

खनुवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि यह अभियान SSB की 66वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट हरि मोहन मीणा के नेतृत्व में चलाया गया। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/17 से 524/12 तक के संवेदनशील इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा पर आवाजाही करने वाले संदिग्धों की तलाशी ली गई और अवैध रास्तों पर पैनी नजर रखी गई।

गश्त टीम में हेड कांस्टेबल सत्यनारायण, गुलशन कुमार और रविंद्र प्रताप सहित कई जवान शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, चुनाव और त्योहारों के दौरान सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.