राजघाट: हरिहर संकट मोचन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने किया जलाभिषेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी राजघाट स्थित हरिहर संकट मोचन मंदिर (केसर रोड) पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी राजघाट स्थित हरिहर संकट मोचन मंदिर (केसर रोड) पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने भाई केसरी सिंह और चरन सिंह के साथ सपरिवार भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

विद्वान पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक और उपस्थित भक्तों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बिन्नामी लोधी, नील भारद्वाज, नरेश प्रधान, मनोज लोधी और प्रमोद लोधी सहित भारी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और सनातन परंपराओं के साथ संपन्न हुआ।

 

Voice Of News24