महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल शहर के चमनगंज पुल के समीप शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर के चमनगंज पुल के समीप शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान सुग्रीव यादव (40), पुत्र रामप्यारे यादव, निवासी पुरैना खंडी चौराहा (थाना घुघली) के रूप में हुई है। दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुँचाया।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सुग्रीव यादव की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मामले की जाँच और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026




















