बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र का रामघाट कस्बा पूरी तरह शिवमय हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र का रामघाट कस्बा पूरी तरह शिवमय हो गया है। पांच दिवसीय मेले के दौरान अब तक लगभग 12 लाख श्रद्धालु पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। बम-बम भोले के जयकारों और डीजे पर बजते धार्मिक भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में इस बार 40% महिलाएं और युवतियां शामिल हैं, जो भक्ति के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती हैं। सुरक्षा और सेवा के लिए प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं मुस्तैद हैं। नेनुआ आश्रम के महंत राकेश शर्मा (शिष्य मोंटी) द्वारा 10,000 भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, विनोद कुमार शर्मा के ‘खोया-पाया’ कैंप ने बिछड़े परिजनों को मिलाया।
मेला मजिस्ट्रेट राजकुमार और सीओ मधुप कुमार के नेतृत्व में 250 पुलिसकर्मी सुरक्षा संभाल रहे हैं। जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में भोजन, चिकित्सा और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026























