सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिली भावपूर्ण विदाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

  

संस्कार और परिश्रम ही सफलता की कुंजी: प्रधानाचार्या

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा, “जीवन में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को कभी न भूलें। शिक्षा ने आपको मजबूत आधार दिया है, अब अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से सपनों को साकार करें।” वहीं, शिक्षिका प्रियंका पांडेय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।

शिक्षकों ने दिए परीक्षा के मूल मंत्र

विदाई की इस बेला में शिक्षकों (विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ल, अखिलेश कनौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडे, सरिता मिश्रा आदि) ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 11 की छात्रा कुमारी रोशनी ने मंच का कुशल संचालन किया।

इस भावुक क्षण में कक्षा 12 की छात्राओं ने भी विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में गिरिजेश शर्मा, कमलेश वर्मा सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.