महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के ₹35,000 कराए वापस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई है। ग्राम गिठहा निवासी श्री श्यामसुन्दर गौड़ के साथ हुई 35 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस करा दी है।

मामले का विवरण

पीड़ित श्यामसुन्दर गौड़ ने 08 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर अपने खाते से ₹35,000 की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया।

पुलिस की तत्परता

साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए ठगी गई धनराशि को तुरंत होल्ड कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपूर्ण ₹35,000 सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस भेज दिए। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.