महराजगंज
महराजगं जनपद के , 14 फरवरी 2026: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर शाम कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगं जनपद के , 14 फरवरी 2026: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर शाम कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की खराब रैंकिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बी, सी और डी ग्रेड किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।
उन्होंने पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर उपनिदेशक कृषि का स्पष्टीकरण तलब किया, वहीं पर्यटन परियोजनाओं में देरी रोकने हेतु कार्यदाई संस्थाओं से समन्वय के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को 102 व 108 एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम सुधारने तथा पंचायतीराज विभाग को पंचायत सहायकों के जरिए फैमिली आईडी बनवाने को कहा। पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य इसी माह पूरे करने और छात्रवृत्ति वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि विभागीय प्रगति में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
“पुलवामा के रणबांकुरों का बलिदान: जब प्रेम दिवस पर वतन के आशिकों ने लहू से लिखी वफादारी की अमर इबारत।”https://t.co/aOaobIWeUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 14, 2026













