महराजगंज की बेटी ज्योति यादव का CISF में चयन: जिले में खुशी की लहर

महराजगंज

महराजगंज जनपद की होनहार बेटी ज्योति यादव ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की होनहार बेटी ज्योति यादव ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिऊरहा वार्ड निवासी गोविंद यादव की पुत्री ज्योति की इस सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है।

कठिन परिश्रम से पाई सफलता

ज्योति ने साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो सीमित संसाधन भी राह नहीं रोक सकते। स्थानीय विद्यालयों से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली ज्योति ने कड़े अनुशासन और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है।

सम्मान और हर्ष

ज्योति की उपलब्धि पर चिऊरहा वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व वायु सेना अधिकारी राम प्रकाश गुप्त, पूर्व सभासद नूर आलम, एडवोकेट धनंजय पटेल और शिक्षक मनोज कन्नौजिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। परिजनों का कहना है कि ज्योति ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.