महराजगंज: शहीद पंकज त्रिपाठी की 7वीं पुण्यतिथि पर नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी की आज सातवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी की आज सातवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। फरेंदा ब्लॉक के ग्राम हरपुर बेलहिया निवासी पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हो गए थे।

शहादत को नमन

आज शहीद के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी और भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि स्मारक स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर वीर योद्धा को नमन किया। स्थानीय विद्यालयों में भी देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर उनकी वीरता को याद किया गया।

अमिट यादें

7 वर्ष पूर्व जब शहीद का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पहुँचा था, तब हजारों की भीड़ ने ‘भारत माता की जय’ के नारों से आसमान गुंजा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

 

Voice Of News24