बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार-शनिवार की रात खुर्जा नगर पुलिस झमका नहर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी होने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पहचान फरमान (निवासी खुर्जा नगर) के रूप में हुई है।

बरामदगी और इतिहास
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और पशु काटने के उपकरण (छुरी, रस्सी, सिरिंज) बरामद किए हैं। फरमान एक शातिर अपराधी है, जिस पर गौकशी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। वह 24 जनवरी को हुई गौकशी की घटना में वांछित था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
बुलंदशहर:अम्बकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी; DM और SSP ने परखा सुरक्षा तंत्र, खुद भी किया जलाभिषेकhttps://t.co/MObhkjtLJ0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 13, 2026





















