अलविदा सरला माहेश्वरी: दूरदर्शन के ‘स्वर्ण युग’ की पहचान रहीं दिग्गज न्यूज एंकर का निधन

नई दिल्ली

नई दिल्ली दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित न्यूज रीडर्स में से एक सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नई दिल्ली दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित न्यूज रीडर्स में से एक सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और दर्शकों के बीच शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

80 और 90 के दशक में सरला माहेश्वरी सादगी, शुद्ध हिंदी उच्चारण और अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं। माथे पर गोल बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ी के साथ समाचार पढ़ने का उनका सौम्य अंदाज दर्शकों को बेहद प्रभावित करता था। उन्होंने उस दौर में समाचार एंकरिंग को एक सम्मानित और विश्वसनीय पहचान दी, जब एंकर खुद खबर की प्रामाणिकता का पर्याय हुआ करते थे।

उनके परिवार में पति पवन माहेश्वरी और बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक गोल्डन एरा का अंत’ बता रहे हैं। सरला माहेश्वरी को उनके सादगीपूर्ण और गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.